{"_id":"6318dacd5932b90e5f7baa6f","slug":"gaushala-workers-put-a-lock-on-the-cowshed-saharanpur-news-mrt604299034","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला कर्मियों ने गोशाला पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला कर्मियों ने गोशाला पर जड़ा ताला
विज्ञापन
कलसी गौशाला में साफ-सफाई के अभाव में गंदगी में बंधा गोवंश
- फोटो : SAHARANPUR
गोशाला कर्मियों ने गोशाला पर जड़ा ताला
सहारनपुर, तीतरों। पांच माह से मानदेय न मिलने के कारण गोशाला कर्मियों ने हड़ताल कर मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया। गोवंश दिन भर भूखे रहे।
ग्राम कलसी में स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल में 65 गोवंश की देखरेख का जिम्मा दो संविदाकर्मियों के भरोसे है। गोशाला में तैनात संविदाकर्मियों में सतीश कुमार और किशन का आरोप है कि वह पूर्ण रूप से गौशाला के कार्यों में लगे हैं। पांच माह से उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया गया है, जिस कारण उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। संविदाकर्मियों का कहना है कि बुधवार को उन्होंने गौशाला के संचालक समिति के लोगों को अवगत कराने के बाद से कार्य का बहिष्कार कर मुख्य गेट पर धरना देकर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक किसी वैकल्पिक व्यवस्था को भी लागू नहीं होने दिया जाएगा।
कलसी के पूर्व प्रधान नीरज कुमार और अमित कुमार का कहना है कि कर्मियों की हड़ताल के चलते गोवंशों को दिन भर चारा नहीं दिया गया। गोवंश भूख से दिन भर तड़पते रहे। प्रशासन को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
उधर, चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में गोशाला के संचालन के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है, जिसमें संविदाकर्मियों के वेतन का भुगतान किया जाना शामिल है। उधर बीडीओ गंगोह राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि संविदाकर्मियों का मानदेय दिलाकर गोशाला के संचालन का कार्य नियमित कराया जाएगा।

कलसी गौशाला के मुख्य गेट पर ताला लगाने के बाद धरनारत् संविदाकर्मी।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन