{"_id":"57128dc64f1c1b5b704a6afd","slug":"gathering-of-political-leaders-engaged-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में लगा राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में लगा राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
cm haryana
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के चंदेना कोली गांव में शनिवार को आरएसएस के हरियाणा प्रांत प्रचारक सुधीर कुमार के भाई के मंढे में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के राजनीतिक दिग्गजों ने शिरकत की।
इस दौरान पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला वीआईपी की अगवानी में दिनभर तैनात रहा। बता दें कि प्रांत प्रचारक सुधीर कुमार के मुताबिक उनके भाई योगेश की शादी नन्हेड़ा बेद (बेगमपुर) निवासी शिवानी पुत्री बबलू सिंह के साथ तय हुई है।
शनिवार मंढा कार्यक्रम रखा गया था। इस समारोह में वीआईपी कार्यक्रम मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार से ही रूपरेखा बनाने में जुट गए थे। शनिवार की सुबह ही आला अफसर गांव पहुंच गए और दिन भर मेहमानों की अगवानी जुट रहे।
विज्ञापन
मंढा समारोह में खास मेहमान हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवदत्त शास्त्री रहे।
इनके अलावा केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, संघ के पश्चिमी क्षेत्र के प्रचारक आलोक कुमार, मेरठ प्रांत प्रचारक धनीराम, कैबिनेट मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष कृष्णपाल, हरियाणा सांसद कैप्टन अभिमन्यु, सांसद राघव लखन पाल शर्मा, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार, बेहट विधायक महावीर राणा, सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह रोड, रामपाल सिंह पुंडीर, धनराज त्यागी, हरपाल सिंह, ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कालू राम, राजकिशोर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम पवन कुमार, एसएसपी आरपीएस यादव, एडीएम ओपी वर्मा, एडीएम हरीश चंद्रा, एसपी देहात जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
शादी समारोह में वीवीआईपी मेहमानों के आने के चलते प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा। सुबह से ही अधिकारियों और पुलिस की गाड़ियों के हार्न की आवाजों से गांव की गलियां गूंजने लगी थी। शादी समारोह स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। ग्रामीणों में भी वीआईपी मेहमानों की एक झलक देखने को बेताबी नजर आई।
स्थानीय खुफिया विभाग के अधिकारी भी सुबह से देर शाम तक चंदेना कोली गांव में डेरा डाले रहे। स्थानीय अभिसूचना इकाई, स्पेशल ब्रांच, इंटेलीजेंस आदि के अधिकारी वीआईपी के आगमन से लेकर प्रस्थान तक का डिटेल एकत्र कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजते दिखाई पड़े।