फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gas cylinder caught fire, seven scorched children including

गैस सिलिंडर में आग से बच्चों सहित सात झुलसे

Sat, 02 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire, seven scorched children including
गंगोह में गैस सिलेंडर में लगी आग में झुलसा बच्चा - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। गैस सिलिंडर लीक होने के बाद लगी आग से घर के दो बच्चों सहित सात सदस्य झुलस गए। इनमें से पांच को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग लगने से घर का भी काफी सामान जल कर खराब हो गया।
विज्ञापन

लखनौती मार्ग स्थित नई कालोनी में नूर नबी का मकान है। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। हादसे में वहां मौजूद 27 वर्षीय रेशमा, चार वर्षीय रिहान, साठ वर्षीय नूर नबी, 50 वर्षीय आमना, 30 वर्षीय मुनीशा, पांच वर्षीय समरीन और 14 वर्षीय आकिल झुलस गए। आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग पर मुश्किल से काबू पाया। कमरे में रखा काफी सामान जल कर खराब हो चुका था। झुलस गए लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आकिल व मुनीशा को छोड़ कर अन्य सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed