फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Garbage dumped on Dalmandi bridge till road, people upset

दालमंडी पुल पर सड़क तक डाला कचरा, लोग परेशान

Sun, 01 Aug 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Garbage dumped on Dalmandi bridge till road, people upset
सहारनपुर। सफाईकर्मी ही शहर को गंदा कर रहे हैं। रविवार की सुबह दस बजे तक कचरा उठान करने के बाद सफाईकर्मियों ने फिर से कचरा डालकर सड़क तक फैला दिया। इससे राहगीरों को परेशानी रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुंदन सिंह, अरुण गोयल और विक्रम सिंह ने बताया कि शहर के कुछ सफाईकर्मी ही शहर को गंदा कर रहे हैं। दालमंडी पुल से रविवार की सुबह दस बजे कचरा उठान हो चुका था, मगर कुछ सफाईकर्मियों ने रेहड़ों पर कचरा लाकर फिर से फैला दिया। चूंकि कूड़ाघर सड़क किनारे बना है। ऐसे में कचरा सड़क पर रहता है। कचरा सड़क पर रहने की वजह से राहगीरों को निकलने में परेशानी रही। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन का कहना है कि प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से पहले शहर भर के कूड़ाघरों से कचरा उठान किया जा रहा है। चूंकि रविवार को प्रभारी मंत्री भी शहर में थे। ऐसे में विशेष अभियान चलाकर सफाई और कचरा उठान कराया गया। ऐसे में निश्चित रूप से किसी ने बाद में कचरा डाला है। जो भी व्यक्ति चाहे वह सफाईकर्मी ही क्यों ना हो। यदि कचरा उठान के बाद कूड़ाघर पर कचरा डाल रहा है तो उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed