फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangster brothers' property worth 20 lakh attached

गैंगस्टर भाइयों की 20 लाख की संपत्ति कुर्क

Fri, 02 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gangster brothers' property worth 20 lakh attached
सहारनपुर। चोरी के अपराधों में लिप्त गैंगस्टर भाइयों की 20 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कुर्क की। इसके तहत नगर कोतवाली और थाना जनकपुरी पुलिस ने गांव सिंभालका जुनारदार में यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नदीम व आलम पुत्रगण फैजान निवासी गांव सिंभालका जुनारदार अपराधों में लिप्त हैं। इन पर नगर कोतवाली में छह से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों भाइयों पर गैंगस्टर लगी है। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली और थाना जनकपुरी पुलिस ने तहसीलदार गोपेश तिवारी के नेतृत्व में इनकी 20 लाख की संपत्ति कुर्क की है। इसके तहत दो अलमारी, एक फ्रिज, एक सोफा, एक कूलर, एक डबल बैड, दो वाशिंग मशीन, गैस, सिलिंडर, चार चारपाई, तीन पंखे, एक मोबाइल फोन, एक संदूक, एक ड्रेसिंग टेबल, एक तख्त, पानी की टंकी, एक साइकिल, एक नल, लोहे का गेट सहित अनेक सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed