{"_id":"60d76ab78ebc3e3231331248","slug":"gangster-ahmed-s-assets-worth-1-5-crore-attached-saharanpur-news-mrt544625023","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर अहमद की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क, एक सप्ताह के भीतर गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर अहमद की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क, एक सप्ताह के भीतर गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई
Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर संपत्ति अर्जित करने वाले एक गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क कर ली गई। कुर्क संपत्ति की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
यह गैंगस्टर मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद फाजिल मंडी कोतवाली क्षेत्र में सलमान कॉलोनी का रहने वाला है। इसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, सट्टेबाजी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अहमद की संपत्ति कुर्क करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से आदेश जारी हुआ था।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम साथ लेकर आरोपी मोहम्मद अहमद और उसकी मां व भाई के नाम वाली चार संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया। यह सभी संपत्ति रिहायशी इलाकों में बने मकान हैं। आरोप है कि अहमद ने अपनी मां और भाई के नाम से अलग अलग मोहल्लों में मकान खरीदे थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क करने की एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के बसंत विहार में विनोद शर्मा और दिनेश शर्मा की संपत्ति कुर्क की गई थी। इसके बाद मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शहनवाज की संपत्ति कुर्क हुई और शनिवार को मंडी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अहमद की संपत्ति कुर्क की गई।