फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gangoh: Police Prevent Mahapanchayat Called by BJP Leader Komal Gurjar, Crowd Gathers at SP Leaders House

Saharanpur: गंगोह में नहीं हुई महापंचायत, पुलिस की लाठियों से तितर-बितर हुई भीड़, सपा नेता के घर जुटे समर्थक

Fri, 27 Jun 2025 05:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 27 Jun 2025 05:22 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में भाजपा नेत्री कोमल गुर्जर ने विधायक पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए महापंचायत बुलाई थी, जिसे पुलिस ने रोक दिया। भीड़ सपा नेता के आवास पर जुटी। पुलिस ने लाठियां फटकारीं और तीन लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Gangoh: Police Prevent Mahapanchayat Called by BJP Leader Komal Gurjar, Crowd Gathers at SP Leaders House
पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोह। भाजपा महिला नेत्री कोमल गुर्जर की तरफ से गंगोह विधायक के खिलाफ बुलाई गई महापंचायत पुलिस-प्रशासन ने नहीं होने दी। लाठियां फटकार भीड़ को दौड़ाया। इसके बाद भीड़ एक सपा नेता के आवास पर इकट्ठा हुई।

विज्ञापन


विवाद सुलझाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। महिला नेत्री ने मीडिया से बात करते हुए विधायक पर परिवार के उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाए, लेकिन सबूत मांगने पर कहा कि समय आने पर दिखाएंगी। वहीं, महिला नेत्री को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

Gangoh: Police Prevent Mahapanchayat Called by BJP Leader Komal Gurjar, Crowd Gathers at SP Leaders House
पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा महानगर महिला मोर्चा की जिला मंत्री कोमल गुर्जर ने गंगोह के तीतरों रोड स्थित एक गार्डन में महापंचायत का आह्वान कर रखा था। टकराव के आसार को देखते हुए पुलिस-प्रशसन ने महापंचायत को अनुमति नहीं दी थी। शुक्रवार को दिन निकलते ही पुलिस ने गार्डन पर ताला जड़ दिया था और गंगोह कोतवाल से लेकर एसडीएम खुद मौके पर मौजूद रहे।

कुछ लोग महापंचायत के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें खदेड़ दिया। समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कुछ देर के लिए सड़क पर भी जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद भीड़ बाईपास मार्ग स्थित सपा नेता नक्षत्रपाल चौधरी के आवास पर इकट्ठा हुई। तभी कार सवार किसी अन्य महिला को कोमल गुर्जर समझकर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और महिला समेत किसी अन्य स्थान पर ले गई।

Gangoh: Police Prevent Mahapanchayat Called by BJP Leader Komal Gurjar, Crowd Gathers at SP Leaders House
पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
यह लगाए आरोप
सपा नेता के आवास पर मीडिया से बात करते हुए कोमल गुर्जर ने गंगोह विधायक पर परिवार के उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। मीडिया के सबूत मांगने पर कहा कि समय आने पर दिखाएंगी। पुलिस पर भी महापंचायत में आने वाले लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए।

मेरठ से आए मुखिया गुर्जर और देवबंद के मिरगपुर निवासी वीरेंद्र गुर्जर की अगुवाई में वहीं पर पंचायत करने की घोषणा की गई। निर्णय हुआ कि पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो दोनों पक्षों से बात कर निष्पक्ष फैसला लेगी। वहीं, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, सपा नेता ने बताया कि इस विवाद से उनका कोई लेनादेना नहीं है। समाज के लोग उनके पास आए थे, इसलिए उन्होंने सहयोग किया।

Gangoh: Police Prevent Mahapanchayat Called by BJP Leader Komal Gurjar, Crowd Gathers at SP Leaders House
पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा कि सम्मानित लोगों के पर लाठीचार्ज और उनके घर पर पुलिस भेजकर उन्हें प्रताड़ित करना गलत है। इसकी निंदा करते हैं।

इस प्रकरण को पार्टी हाईकमान के सामने रखा गया है। बिना वजह पार्टी की छवि खराब हो रही है। पार्टी हाईकमान की तरफ से कोमल गुर्जर को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है। - डॉ. महेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा

पंचायत के लिए कोई अनुमति नहीं दी थी। इस वजह से पंचायत नहीं होने दी गई। तीन लोगों को मौके से पकड़ा गया था, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। - सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नकुड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed