{"_id":"5db72bf38ebc3e93b85d3a26","slug":"gangnauli-sugar-mill-issued-indent-will-run-from-october-31-saharanpur-news-mrt450759892","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली शुगर मिल ने जारी किया इंडेंट, 31 अक्तूबर से चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांगनौली शुगर मिल ने जारी किया इंडेंट, 31 अक्तूबर से चलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में सबसे पहले गांगनौली शुगर मिल अपना पेराई सत्र शुरू करेगी। मिल ने तीन दिन के लिए एक लाख 22 क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया है। गांगनौली शुगर मिल 31 अक्तूबर से अपना पेराई सत्र शुरू करेगी। इसके चलते क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। जनपद की अन्य पांच शुगर मिलों के भी नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई शुरू करने की संभावना है।
जनपद की शुगर मिलों में पेराई सत्र शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। गांगनौली शुगर मिल 31 अक्तूबर को सबसे पहले पेराई सत्र शुरू करेगी। गांगनौली चीनी मिल जनपद में सबसे पहले चलने वाली मिल होगी। इसके लिए मिल ने पहले तीन दिनों के लिए एक लाख 22 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया है। जनपद में सबसे पहले पेराई सत्र शुरू होने से गांगनौली क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। गांव बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर के कल्याण सिंह, अहमदपुर के नेम सिंह, हलगोवा के आरिफ प्रधान आदि का कहना है कि मिल के समय से चलने से क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा। बरसीम और गेहूं आदि रबी फसलों के लिए खेत भी समय से खाली हो जाएंगे। इससे रबी फसलों की समय से बुआई हो सकेगी। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि गांगनौली शुगर मिल जनपद में सबसे पहले पेराई सत्र का शुभारंभ कर रही है। यह 31 अक्तूबर को चलेगी। जबकि शेरमऊ, देवबंद, गागलहेडी, नानौता और सरसावा शुगर मिलों के नवंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई प्रारम्भ करने की संभावना है।
गांगनौली शुगर मिल का इंडेंट क्विंटल में
तारीख----------------------इंडेंट
31 अक्टूबर--------------16 हजार
एक नवंबर---------------42 हजार
दो नवंबर-----------------64 हजार
मिलों को आवंटित गन्ना क्रय केंद्र
मिल---------------क्रय केंद्र
शेरमऊ--------------68
देवबंद---------------118
गांगनौली------------84
गागलहेडी------------31
सरसावा--------------37
नानौता---------------60