फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gang blowing cash by changing ATM card again activated

फिर सक्रिय हुआ एटीएम कार्ड बदलकर नकदी उड़ाने वाला गिरोह

Fri, 18 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gang blowing cash by changing ATM card again activated
सहारनपुर। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह में इस गिरोह के सदस्य दो वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज होने के बावजूद पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन

गिरोह के सदस्य एटीएम कक्ष के आसपास घूमते रहते हैं, जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने आता है तो आरोपी मशीन को हैंग कर मदद करने के बहाने से एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। इसके कुछ देर बाद ही एटीएम कार्ड से पैसे निकालकर फरार हो जाते हैं। हाल में हुई घटनाओं में इन आरोपियों की सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद हुई है, लेकिन पुलिस अभी तक इन्हें पकड़ नहीं पाई है। पहले भी इस गिरोह ने कई लोगों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन

केस-1-
मंगलवार को एसटी इंटर कॉलेज के अध्यापक विनोद कुमार शर्मा नुमाइशकैंप स्थित पीएनबी के एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। वहां खड़े एक युवक ने मदद करने का झांसा देकर कार्ड बदल दिया। इसके कुछ देर बाद ही खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। बुधवार को आरोपी ने 25 हजार रुपये निकाले। पीड़ित अध्यापक ने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2-
एक सप्ताह पूर्व कोर्ट रोड स्थित एटीएम पर पैसा निकालने खलासी लाइन निवासी संगीता की मदद करने का झांसा देकर आरोपी युवक ने 21 हजार रुपये निकाले।
केस-3-
10 दिन पूर्व अंबाला रोड पर पैसा निकालने आए बुजुर्ग सरदार सतबीर का एटीएम कार्ड बदलकर भी 10 हजार रुपये की नगदी निकाली गई। यहां भी आरोपी युवक ने मशीन हैंग होने पर मदद करने का झांसा दिया था।

पुलिस ने की स्पेशल टीमें लगाई
बदमाशों को पकड़ने के लिए स्पेशल पुलिस टीमें लगी हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़कर नगदी बरामद करेगी। कैमरों की मदद से इन शातिर अपराधियों की पहचान की जा रही है।------राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed