फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gang arrested for making fake RC by changing engine and chassis number

इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जी आरसी बनवाने वाला गैंग दबोचा

Fri, 05 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gang arrested for making fake RC by changing engine and chassis number
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान पकड़े गये अंतर्राज्जीय गैंग के सदस्य बरामद ट्रक - फोटो : SAHARANPUR
इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जी आरसी बनवाने वाला गैंग दबोचा
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जी आरसी बनवाने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दस सदस्यों को दबोचा है, जो चोरी और फाइनेंस के ट्रक फर्जी आरसी पर चलाते थे। आरोपियों के पास से कई फर्जी आरसी, एनओसी, उपकरण और नगदी बरामद हुई है।
एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे राकेश सिनेमा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा चोरी और फाइनेंस कराए ट्रकों को कम दाम पर खरीदकर चेसिस और इंजन नंबर बदल दिए जाते थे। इसके बाद फर्जी पते और अपने पतों पर आरसी बनवाकर इन्हें चलाते थे। यहां तक कि इन्हें फाइनेंस भी कराते थेे। इस कार्य में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से भी इनकी मिलीभगत थी। एसएसपी ने बताया यह लोग अरुणाचल प्रदेश से फर्जी एनओसी बनवाकर हिमाचल प्रदेश से फर्जी आरसी जारी करा लेते थे। आशंका है कि बरामद ट्रकों के अलावा अन्य वाहन इनके द्वारा इसी तरह इंजन नंबर और चेसिस नंबर बदलवाकर चलवाए जा रहे थे, इसको लेकर अभी विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी
- ब्रजपाल उर्फ पप्पू निवासी कौशिक विहार सरसावा, सहारनपुर
- अहसान अली निवासी गांव बालेली थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर
- अजीम निवासी कमेला कॉलोनी कोतवाली मंडी, सहारनपुर
- इम्तियाज अली निवासी खादरवाला, मुजफ्फरनगर
- राकेश चौधरी निवासी गांव ढकदेई थाना नकुड़, सहारनपुर
- रोहिताश निवासी सलेमपुर, थाना मिर्जापुर, सहारनपुर
- शमीम निवासी खुशहालपुर थाना मिर्जापुर, सहारनपुर
- राकेश निवासी गांव रूपड़ी नागल, सहारनपुर
- आजाद निवासी गागलहेड़ी, सहारनपुर
- बिजेंद्र निवासी साल्हापुर नकुड़ शामिल हैं।
यह हुई बरामदगी
सहारनपुर। गिरफ्तार आरोपियों से सात ट्रक, 13 आरसी और 34 आरसी की छाया प्रति, एनओसी की 15 छाया प्रति, ड्रिल मशीन, इंवर्टर, दो ग्राइंडर, दो हजार की नकदी, एक शुंबी और हथौड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालयों में थी सांठगांठ
सहारनपुर। आरोपी चोरी और फाइनेंस के ट्रक सस्ते दामों में खरीदते थे। इसके बाद चेसिस व इंजन नंबर बदलकर अपने पतों पर अरुणाचल प्रदेश से एनओसी और हिमाचल प्रदेश से फर्जी आरसी तैयार कराते थे। बताया कि इन राज्यों के आरटीओ कार्यालयों में इनकी सांठगांठ थी, जहां के कर्मचारियों के सहयोग इस काम को अंजाम दे रहे थे।
कर्मचारियों की गर्दन तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ
सहारनपुर। पुलिस ने इस गैंग के दस सदस्यों को दबोच लिया और ट्रकों के साथ फर्जी आरसी बरामद करने का भी दावा किया, लेकिन हिमाचल प्रदेश के आरटीओ कार्यालय के जिन कर्मचारियों की मदद से आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे, उनकी गर्दन तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ भी विवेचना होगी, उनके उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा जाएगा।

किस गैंग से खरीदते थे चोरी के ट्रक
सहारनपुर। पुलिस कह रही है कि चोरी के ट्रक भी आरोपी खरीदते थे, लेकिन पुलिस उस गैंग का पता नहीं लगा पाई, जो ट्रक चोरी कर इन आरोपियों को बेचता था।

सहारनपुर। पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान अंतर्राज्जीय गैंग के बारे में जानकारी देते एसए

सहारनपुर। पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान अंतर्राज्जीय गैंग के बारे में जानकारी देते एसए- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed