{"_id":"6158a0fe8ebc3e17554df98d","slug":"gandhi-and-shastri-remembered-in-schools-saharanpur-news-mrt558912471","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में याद किए गए गांधी और शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में याद किए गए गांधी और शास्त्री
विज्ञापन
दून वैली स्कूल में गांधी जयंती के कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे
- फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शिक्षा विभाग और शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही ध्वजारोहण किया गया। वक्ताओं ने दोनों ही महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रीटा कुमार, मीनाक्षी वत्स, उमा रानी, पिंकी प्रभात, ललिता उपाध्याय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रात: सवा सात बजे शहीद स्थल लोहा बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने रानी लक्ष्मी बाई, शहीद स्थल, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बेरीबाग स्थित कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार, कृपाल मलिक, अतुल कुमार, वैभव जैमिनी, अंकुर गर्ग, फहीम अहमद, मरियम फातिमा, शेफाली गर्ग, अंजना, दीपावली, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह, राशिद अली, जावेद कौशर, धर्मेंद्र कुमार, विमलेश, शाहीन, प्रकाश, बंटी आदि मौजूद रहे। श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. कुदसिया अंजुम ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर भाषण, स्लोगन, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं कराई गईं। अमर शहीद मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में जयंती पर कार्यक्रम हुआ। प्रबंधक श्याम सिंह वर्मा और प्रधानाचार्य अभिषेक चौधरी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, उर्मिला कुशवाह, रीना चौधरी, सविता, श्रुति, साक्षी, सुलोचना, पूनम, बीना, अनिता, राखी, पारुल आदि मौजूद रहीं। मुन्नालाल एवं जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में गांधी और शास्त्री जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पंकज छाबड़ा, डॉ. जया, डॉ. सीमा आदि मौजूद रहीं।
उधर, अंबाला रोड स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण हुआ। समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक शरद श्रीवास्तव, अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को छात्रवृत्ति के प्रमाणपत्र वितरित किए। एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य मोहन सिंह चौहान, नरेंद्र शर्मा, सतिंद्रपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, अवतार सिंह लांबा, बलजीत सिंह, गुरेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, रजत किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम रुपड़ी गुर्जर स्थित स्टार मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में नाटक के माध्यम से देशभक्ति कार्यक्रम पेश किए गए। जसलीन कौर ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। शमीम मिर्जा, खतीजा परवीन, राजीव कुमार, समरीन फातमा, मुनेश शमा, मुस्तकीम राव, आलमगीर, दिनेश कुमार, जुबैर आलम आदि मौजूद रहे।