फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in educational institutions
प्राथमिक विद्यालय मुस्तापुर में गांधी जयंती मनाते बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले की शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को भावपूर्ण नमन किया। ध्वजारोहण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर नव जनोदय इंटर कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शशिकांत ने प्रथम, कु. वर्षा ने दूसरा, आर्यन रोहिला ने तीसरा तथा खुशी शर्मा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर राजेश भारती, एसएसआई सतीश कुमार तथा बालकृष्ण शर्मा ने गांधी जी तथा शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सुनील कुमार, प्रिंस काम्बोज, बिजेंद्र कुमार, राहुल कुमार, सवित कुमार, राजकुमार आदि रहे। जेजे इंटर कालेज में हुई भाषण प्रतियोगिता में शहरीन, रजत, दिव्यांशु, चित्रकला में शिवम, वंशिका, सानिया ने क्रमश पहले तीन स्थान प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह तथा प्रबंधक जयनाथ शर्मा ने गांधी जी के जीवन परिचय से छात्रों को अवगत कराया। न्यू कैम्ब्रीज पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल इंटर कॉलेज पटनी, बाल एकेडमी, बीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज पटना, डीटीएस इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज उगरपुर में भी गांधी जयंती पर कार्यक्रम हुए। बड़गांव के जड़ौदा पांडा स्थित बीएनडी इंटर कॉलेज में शुभारंभ प्रधानाचार्य जैनेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण के बाद गांधी व शास्त्री के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। एनसीसी प्रभारी मेजर सुशील कुमार त्यागी, सुनील कुमार रहे। थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद सिंह ने ध्वजारोहण किया। एमपीएम इंटर कॉलेज शिमलाना, आदर्श इंटर कॉलेज बड़गांव, बाबा मोहन सिंह इंटर कॉलेज दल्हेड़ी, जनता इंटर कॉलेज अंबेहटा चांद, किसान इंटर कॉलेज मौरा, सती स्मारक इंटर कॉलेज में लुकादड़ी में छात्र छात्राओं ने बापू को स्मरण किया।
विज्ञापन

छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक कर्ण सिंह और सहायक अध्यापक अंजलि आर्य ने प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया। प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर में प्रधान जसबीर सिंह, पंचायत सचिव राजेश कांबोज, प्रधानाध्यापक अमित, संगीता सैनी, निर्मला भास्कर ने रामधुन के बाद स्वच्छता की शपथ दिलाई। छात्रा विधि,आरुषि, मुस्कान ,रिया, कन्हैया, अजय, शिवम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसैल में यशपाल डाबर, सतीश कुमार, इंद्र राज सिंह, रीतू, विनाक्षी, कुसुम, शीला, उच्च प्राथमिक विद्यालय झिंझौली में प्रधानाध्यापक सीएस स्वामी, प्रधान रोशन लाल, मीना मंच सुगमकर्ता स्वाति ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। नागल के आईआईएमटी कोटा, राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा, स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल, आशादीप डिग्री कॉलेज, चौधरी कलीराम महाविद्यालय, नव शांति निकेतन इंटर कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
गागलहेडी के मोंटफोर्ट स्कूल में नौवीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र बनाए और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य पूजा थरेजा, संदीप चौहान, रजनी बंसल, रिंकी गुप्ता, प्रिया यादव, सारिका, बब्बर, दिव्या मित्तल, दीपाली, मेघा, सलोनी, साक्षी, आकांक्षा शर्मा आदि रहे। साढ़ौली कदीम के पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा, यमुना खादर इंटर कॉलेज कम्बोह मजरा में नाथीराम कांबोज, बीएसएम इंटर कॉलेज लोदीपुर में एमडी अमित सैनी ने चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

नानौता के श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, किसान सेवक इंटर कॉलेज, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल, रेडियंट पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, चंद्रसेन कान्वेंट एकेडमी, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, दुर्गा पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया । प्रधानाचार्य पूजा सैनी, बीना पुंडीर, रजनी पुंडीर, मुसर्रत चौधरी, सुमन पांडे, किसान सेवक इंटर कॉलेज में रामअवतार सिंघल, राजेंद्र चौहान, मुकेश पुंडीर, गजे सिंह, शोभा पुंडीर, नीतू राणा, मंजू चौधरी, किश्वर जहां, राहत जहां, विजय शर्मा, दुर्गा पब्लिक स्कूल में नगमा खान, सोनी जाफरी, मेहविश आब्दी, बुशरा खान, शिखा पांचाल आदि ने जयंती मनाई।

साढौली कदीम के बीएसजे हाई स्कूल में पुष्प अर्पित करते बच्चें

साढौली कदीम के बीएसजे हाई स्कूल में पुष्प अर्पित करते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती मनाते बच्चें

छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती मनाते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल में गांधी शास्त्री के वेश में बच्चें

छुटमलपुर के प्राथमिक स्कूल में गांधी शास्त्री के वेश में बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

साढौली कदीम में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते बीडीओ रविप्रकाश सिंह

साढौली कदीम में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते बीडीओ रविप्रकाश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी के मोंटफोर्ड में ध्वजारोहण करती प्रधानाचार्या

गागलहेड़ी के मोंटफोर्ड में ध्वजारोहण करती प्रधानाचार्या- फोटो : SAHARANPUR

नागल में गांधी जयंती सेलीब्रेट करती छात्राएं

नागल में गांधी जयंती सेलीब्रेट करती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

सुलतानपुर में गांधी जी एवं शास्त्री जी को पुष्प अर्पित करते शिक्षक।

सुलतानपुर में गांधी जी एवं शास्त्री जी को पुष्प अर्पित करते शिक्षक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed