फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Game of winning victory in the District Planning Committee election

जिला योजना समिति के चुनाव में हार जीत का खेल  

Thu, 29 Mar 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 29 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Game of winning victory in the District Planning Committee election
मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में जिला योजना समिति के चुनाव में मतगणना के दौरान महिला अनारक्षित सदस्य पद पर एक मत पर हार जीत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गठबंधन प्रत्याशी ज्योति अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले एक वोट से जीता हुआ बताया गया था, जब वह मतगणना स्थल से चली गईं तो भाजपा की कंचन धवन को विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव को निरस्त करने की मांग की। हालांकि रिटर्निंग आफिसर एडीएम एफ विनोद कुमार ने इस आरोप पर कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। छह अन्य प्रत्याशी विजयी घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला योजना समिति के सात सदस्यीय चुनाव में बुधवार को मतदान हुआ। सुबह से लेकर अपराह्न 3 बजे तक 247 में से 228 सदस्यों ने मतदान किया। अपराह्न 3 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। इसके बाद रिजल्ट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के बाद सभी विजेताओं की घोषणा कर दी गई, लेकिन हंगामा उस समय खड़ा हो गया जब अनारक्षित महिला सदस्य के लिए कंचन को विजेता घोषित किया गया। इस पर ज्योति अग्रवाल ने हंगामा करते हुुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने पहले मुझे निर्वाचित बताया था।

जिस पर मेरी प्रतिद्वंद्वी कंचन धवन घर चली गई। लेकिन प्रशासन ने दोबारा उसे बुलाकर विजयी घोषित कर दिया। हमने इसके खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुुमार को ज्ञापन सौंपकर चुनाव निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें धांधली कर हराया गया है। उधर, विजयी घोषित की गई कंचन धवन ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि निर्वाचित वे ही हुई हैं। हारी हुई प्रत्याशी बेवजह हंगामा कर रही है।


गठबंधन को मिली जीत
 कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि जिला योजना समिति के चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को जीत मिली है। गठबंधन के 4 प्रत्याशी कामयाब हुए हैं जबकि पांचवें प्रत्याशी को नाटकीय तरीके से पहले विजयी और बाद में पराजित घोषित कर दिया गया। इस मामले में कानूनी राय मशविरा लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष का यह गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा। सहारनपुर से बुधवार को इसकी शुरूआत हो चुकी है।

यह रहा चुनाव का परिणाम---
 प्रत्याशी का वर्ग----- निर्वाचित प्रत्याशी--------मिले वोट
अनुसूचित जाति -------- विकास------ 1      17
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला--- सुमन-------         निर्विरोध
अन्य पिछड़ा वर्ग----------अनुज कुमार---------निर्विरोध
अनारक्षित वर्ग महिला ---------कंचन ------------112
अनारक्षित वर्ग-------------दानिश -----------------147
अनारक्षित वर्ग------------मनोज -----------------173
अनारक्षित वर्ग--------------शहजाद----------------134
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed