{"_id":"61462c958ebc3e883a4c3b83","slug":"gambusia-fish-left-in-ponds-to-control-dengue-malaria-saharanpur-news-mrt5568233174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण को निगम ने तालाबों में गिरवाईं गंबूसिया मछली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण को निगम ने तालाबों में गिरवाईं गंबूसिया मछली
विज्ञापन
दिल्ली रोड़ पर तालाब में मछलिया छोड़ते नगर आयुक्त
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर में मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने बदायूं से गंबूसिया मछली मंगवाई हैं। शनिवार को नगरायुक्त ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर तालाबों और जलभराव वाली जगहों पर मछलियों को डलवाया है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि अभी तक नगर निगम मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए एंटीलार्वा और मेलाथियान का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग भी करा रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के ही निर्देश पर अब बदायूं जिले से गंबूसिया मछली मंगवाई गई हैं। उक्त मछलियों को नगरायुक्त ने स्वयं निगम की टीम के साथ मिलकर तालाबों और जलभराव वाली गड्ढों में डलवाया। कुल 25 जगहों पर मछली डाली गई हैं। इनमें मानकमऊ के तीन तालाब, आजाद कॉलोनी, हसनपुर चुंगी, कांशीराम कॉलोनी ताहरपुर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, चक हरेटी, चक देवली, हलालपुर, धोबीवाला तालाब, गलीरा रोड आदि जगह शामिल हैं। मछली डालने के दौरान निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, सफाई निरीक्षक अमित तोमर और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
एसटीपी के जलाशयों की अनदेखी
मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए तालाबों और जलभराव वाले स्थानों पर गंबूसिया मछली डाली जा रही हैं, लेकिन मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी के जलाशयों को लेकर कोई ध्यान नहीं है। यहां भी भारी मात्रा में पानी इकट्ठा रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। पास की कालोनी में रहने वाले विनोद ने बताया कि इन जलाशयों में भी मच्छरों का प्रकोप खत्म करने का इंतजाम होना चाहिए।