फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gajdinpur and Sondhebans cut off due to increase in water in Yamuna

यमुना में पानी बढ़ने से गाजदीनपुर और सोंधेबांस का संपर्क कटा

Fri, 12 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gajdinpur and Sondhebans cut off due to increase in water in Yamuna
चिलकाना क्षेत्र में यमुना नदी में बढ रहा बाढ का पानी। - फोटो : SAHARANPUR
यमुना में पानी बढ़ने से गाजदीनपुर और सोंधेबांस का संपर्क कटा
विज्ञापन

सहारनपुर, चिलकाना। पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी यमुना में धीरे धीरे बढ़ रहा है। यमुना के किनारे बसे गांवों की खेतों की जमीन में कटाव हो रहा है। सैकड़ों बीघा जमीन यमुना नदी की चपेट में आ चुकी है। यमुना नदी के हरियाणा की तरफ बसे गांव का गाजदीनपुर तथा सोंधेबास का संपर्क पूरी तरह कट चुका है। बिजली का खंभा बह जाने के चलते विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है।
बृहस्पतिवार की दोपहर यमुना में बाढ़ का पानी आना शुरू हो गया था। नदी के किनारे बसे गांव मंझार, आल्हणपुर, सोंधेबास, गाजदीनपुर, टोडरपुर, भूखडी, टापू, पंचकुआ, शाहपुरा की जमीनों में कटान शुरू हो गया। खेतों में खड़ी फसल कटान के कारण नदी में बह रही है। नदी में तेज बहाव का पानी आने से सोंधेबास जाने वाली बिजली की लाइन का एक खंभा पानी में बह गया है, जिस कारण विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है। गाजदीनपुर के पूर्व प्रधान संजय नंबरदार तथा गांव टोडरपुर के पूर्व प्रधान चौधरी संजय ने बताया कि नदी में खड़ा खंभा बहने के साथ-साथ नदी के किनारे की जमीन में कटाव हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम आल्हणपुर के बीडीसी सदस्य चौधरी निर्दोष ने बताया कि फसलों का नुकसान हो रहा है। लोग नदी के किनारे की जमीनों से चारे की फसल तथा पॉपुलर के पेड़ों को काट रहे हैं। उधर, हरियाणा की तरफ से सहारनपुर के दो गांवों सोंधेबास तथा गाजदीनपुर का संपर्क पूरी तरह कट चुका है। इन गांव में जाने के लिए अब नाव भी नहीं चल रही है। लोगों को शाहजहांपुर होते हुए हरियाणा की तरफ से अपने घरों में पहुंचना पड़ रहा है। गांव टोडरपुर में बनाई गई बाढ़ सुरक्षा चौकी पर हल्का लेखपाल सुनील कुमार ने बताया कि रात तक पानी कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed