फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   GAIL office inlaid lock

गेल इंडिया कार्यालय पर जड़ा ताला

Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
GAIL office inlaid lock
तालाबंदी कर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में 17 गांवों के किसानों ने दिल्ली हाइवे पर गांव दीपाखेड़ी स्थित गेल इंडिया पावर हाउस के गेट पर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि गेल इंडिया द्वारा पचास रुपये प्रति वर्ग मीटर के समतलीकरण का मुआवजा डेढ़ साल बीतने के बाद भी नहीं दिया गया है। समिति के अध्यक्ष पंकज त्यागी ने कहा कि यदि किसानों को शीघ्र उनका मुआवजा नहीं दिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


धरने पर बैठे किसानों को गेल इंडिया के अधिकारी द्वारा फोन पर शीघ्र मुआवजा देने का आश्वसन दिया गया। इसके बाद ही किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। रामवीर, शीशपाल, सोमपाल, धर्म सिंह, वेग सिंह, मेगपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, मामचंद, ब्रहमपाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed