फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fury over non-issuance of Vimukt Jati certificate

विमुक्त जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं होने से रोष

Tue, 21 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fury over non-issuance of Vimukt Jati certificate
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे विमुक्त जागरण समिति सभा के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शासनादेश जारी होने के बावजूद अब तक विमुक्त जाति के प्रमाण जारी नहीं होने से नाराज विमुक्त जाति जागरण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने छह अगस्त को इस बारे में शासनादेश जारी किया था, लेकिन इस पर अभी तक भी अमल शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब सरकार ने विमुक्त जाति के प्रमाण पत्र जारी करने का शासनादेश जारी कर दिया है तो इसमें देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र नहीं बनने से विमुक्त जाति के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस बारे में पहले भी अवगत कराया गया था। इसके बावजूद आज तक विमुक्त जाति के प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रमाण पत्र जारी होना शुरू नहीं हुआ तो विमुक्त जाति के लोगों सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष चौधरी प्रदीप वर्मा एडवोकेट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली तोमर, बलबीर सिंह तोमर, लोकेश सलारपुरी, यामीन भारती, उस्मान बाबू, मुस्तकीम चौधरी, संजय चौधरी, अनुज प्रधान, बाबू चौधरी, अमजद चौधरी, आरिफ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed