फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Full hospital, doctors said Gul

अस्पताल फुल, डॉक्टर हुए गुल

Thu, 02 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Full hospital, doctors said Gul
Waiting to hear the doctor's patient. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के जिला अस्पताल के ज्यादातर चिकित्सकों की लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि मरीजों को घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर मरीजों के साथ ही तीमारदारों में भी भारी रोष है। हालांकि इस अव्यवस्था के लिए काफी हद तक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी भी बड़ा कारण है।

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने जिला अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखने को मिली। सुबह दस बजे ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी थी, लेकिन ज्यादातर चिकित्सक अपने कक्षों से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


कक्ष नंबर सात में नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ नरेंद्र सिंह, कक्ष नंबर  दस में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आशा सिंह, कक्ष नंबर 11 में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बिरेंद्र भट्ट और डा. एके चौधरी, कक्ष नंबर 12 में वरिष्ठ परामर्शदाता बाल रोग डॉ. आरसी गुप्ता, कक्ष नंबर 17 में डॉ. एके शर्मा और कक्ष नंबर 18 में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जी रहमान अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी चिकित्सकों की इंतजार में ओपीडी के बाहर घंटों से मरीजों की लंबी कतारें लगी थी। आलम यह रहा कि आधे से ज्यादा मरीज घंटों तक डॉक्टरों के न पहुंचने पर निराश होकर वापस लौट गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed