{"_id":"584c48634f1c1be05944b9db","slug":"fruit-vendor-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फल विक्रेता की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फल विक्रेता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार की टक्कर से फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। आरोपी बाइक सवार को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला सड़क पार निवासी गुलजार (50) बस स्टैंड पर सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर फल बेचता था। दोपहर के समय वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज गति से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। सिर सड़क से टकराने पर वह गंभीर घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाई और गुलजार को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, बाइक सवार जिशान पुत्र जीमल निवासी गांव शंकलापुरी थाना देहात कोतवाली पुलिस को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट
देवबंद। मिरगपुर गांव के रविंद्र ने मुजफ्फरनगर निवासी कार चालक साहिल के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। बताया कि शिक्षक नगर निवासी उसके बहनोई विनोद नागर टाटा मैजिक में मुजफ्फरनगर से आ रहा था। घलौली चैक पोस्ट के समीप कार ने टक्कर मारी थी। जिसमें विनोद घायल हो गया था।