फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Frontline Corona Warriors Vaccines

अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को लगे टीके

Fri, 05 Feb 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Frontline Corona Warriors Vaccines
जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन जिलाधिकारी, नगरायुक्त, अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व समेत कई अधिकारियों ने टीका लगवाया। आठ केंद्रों पर कुल 1162 के सापेक्ष 904 फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को टीकाकरण 77.8 फीसदी रहा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए शुक्रवार को जनपद में नौ केंद्र बनाए गए थे। इनमें एसबीडी जिला अस्पताल, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल, केयर अस्पताल, बाजोरिया रोड स्थित तारावती अस्पताल, देवबंद सीएचसी, नागल सीएचसी, बेहट सीएचसी, अशोक विहार पीएचसी शामिल रहे। कुल 1162 फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी-प्रशासन एसबी सिंह तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में रहने के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि टीक पूरी तरह सुरक्षित है कोई भी व्यक्ति कोई भ्रम न रखे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने भी टीके को सुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन के वर्कर टीका लगवाने से घबराएं नहीं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे चरण के तहत 11, 12 और 18 फरवरी को रेवेन्यू, म्यूनिसिपल विभाग, पुलिस विभाग और होमगार्ड विभाग के कोविन पोर्टल पर पंजीकृत वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जबकि 25 मार्च के बाद 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण की ब्लॉकवार स्थिति
ब्लॉक------------लक्ष्य--------लगे टीके
देवबंद------------95-----------67
नागल-------------63----------63
साढ़ौली------------74----------38
सुन्हेटी-------------130--------113
सहारनपुर शहर----800--------623
कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हुआ है। पहले दिन जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने टीका लगवाया है। शुक्रवार को कुल 77.8 फीसदी टीकाकरण हुआ। टीका लगवाने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते दिव्यांग कर्मी

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते दिव्यांग कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे दिव्यांग कर्मी

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे दिव्यांग कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते एसबी सिंह एडीएम ई

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते एसबी सिंह एडीएम ई- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते विनोद कुमार एडीएम एफ

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते विनोद कुमार एडीएम एफ- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद डीएम के साथ फोटो खींचवाते स्वस्थ्य कर्मी

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद डीएम के साथ फोटो खींचवाते स्वस्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed