{"_id":"5da49da78ebc3e93db11b827","slug":"from-officer-to-child-stuck-in-jam-saharanpur-news-mrt4484849199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे रहे अफसर से लेकर बच्चे तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे रहे अफसर से लेकर बच्चे तक
विज्ञापन
कोर्ट रोड़ पुल पर लगा लम्बा जाम ।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा सोमवार चार बजे से निकाली जानी थी, प्रशासन ने बिना सूचना दिए ही दोपहर को आनन फानन में रूट डायवर्ट कर दिया। जिससे हर सड़क पर जाम लग गया। जाम में अफसर, स्कूली बच्चे सहित आमजन घंटों फंसे रहे। जिससे ट्रैफिक पुलिस और पुलिस को जाम खुलवाने को पसीने बहाने पड़े।
वाल्मीकि जयंती पर हर साल सहारनपुर में भव्य शोभायात्राएं कई मार्गों से निकलती हैं। जिसकी वजह से रूट डायवर्जन प्लान पहले से लागू किया जाता है, लेकिन पुलिस मीडिया सेल की ओर से डायवर्जन की जानकारी मीडिया को तब जारी किया गया जब पूरा शहर जाम में फंस गया। गुरुनानक इंटर कालेज गर्ल्स में चुनाव को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा था, जब वे लौटे तो वे भी जाम में फंस गए। जाम में फंसने वाले अधिकारियों में एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। हालत ये हुई कि इन अधिकारियों के गनर खुद उतरकर कोर्ट रोड पर जाम खुलवाने की कोशिश करने लगे, लेकिन जाम का हाल ये था कि वाहन सरक कर चल रहे थे। इसके अलावा अचानक डायवर्जन प्लान लागू करने की वजह से लिंक रोड, नेहरू मार्केट, नक्खाशा बाजार, रायवाला बाजार पूरी तरह से जाम की वजह से फंसा रहा।
सजग नहीं थी पुलिस
यातायात प्रभारी ने दावा किया कि डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया था, लेकिन हकीकत ये है कि मीडिया को दोपहर को यातायात प्लान की जानकारी लगी। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि पुलिस यातायात प्लान को लेकर पहले से सतर्क नहीं थी।
विज्ञापन
देर रात यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया था। सोमवार को कुछ जगहों पर जाम की स्थिति बनी, जिसे ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। यह प्लान 16 तक जारी रहेगा।
तेज प्रताप सिंह, यातायात प्रभारी, सहारनपुर