{"_id":"5df3e1e28ebc3e87cc2f0907","slug":"freezing-rain-with-cold-winds-increased-cold-saharanpur-news-mrt458614759","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं के साथ तेज बारिश से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं के साथ तेज बारिश से ठंड बढ़ी
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में शहर से लेकर देहात तक बृहस्पतिवार रात बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन घंटे तक तेज बारिश हुई। शहरी क्षेत्र में कुछ मिनट के लिए हल्के ओले भी पड़े। ऐसे मौसम में स्कूलों से घर लौटने वाले बच्चों को अधिक परेशानी हुई। शहर के अधिकतर हिस्सों में जलभराव भी परेशानी का कारण बना। रात होने तक मौसम बहुत ठंडा हो गया और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। मौसम के बदले मिजाज के बीच अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। शनिवार को भी बारिश और सर्द हवाओं के साथ और ठंड बढ़ने की संभावना है।
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार के बाद से ही मौसम बदलना शुरू हो गया। बृहस्पतिवार रात कई घंटे तक बूंदाबांदी जारी रही। शुक्रवार सुबह सर्द हवाओं का असर नजर आया। सुबह स्कूलों में गए बच्चे ठंड में गर्म कपड़ों में पहुंचे। दोपहर होने तक बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई। कुछ देर के लिए तो हल्के ओले भी पड़े। इसके चलते स्कूलों से लौटते समय बच्चों को परेशानी हुई। उन्हें भीगते हुए घरों को जाना पड़ेगा। बच्चों के साथ अभिभावकों को भी परेशानी हुई।
शाम से रात तक बेहद व्यस्त रहने वाले कोर्ट रोड और दिल्ली रोड पर तेज बारिश के कारण रौनक कम रही। दिन में ही हेडलाइट्स के साथ वाहन चलाए गए। टेंपो, रिक्शा और दुपहिया पर जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं, बारिश के कारण शहर के पुराने क्षेेत्रों में जलभराव ने परेशान किया। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक अधिकतम तापमान 17 से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार को भी बारिश और सर्द हवा की संभावना है। ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
---
ठिठुरते ठंड में अलाव की व्यवस्था नहीं
ठिठुरते ठंड से बचने के लिए लोग अलाव की तलाश करते रहे। नगर निगम की ओर से अभी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि स्थानीय लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अपने स्तर से अलावा जलाया। जो लोगों का सहारा बना।
-----
बदले मौसम से सावधान रहे
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि दो दिन से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। सर्द हवा और बारिश से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत होने की जरूरत है। ऐसे मौसम में ये सावधानियां बरतें...
-------
- सर्द मौसम में गर्म कपड़ों में ही बाहर निकलें।
- बारिश की स्थिति में छाते और रेन कोट का प्रयोग करें।
- स्कूलों में जा रहे बच्चों के लिए अभिभावक अलर्ट रहें।
- बच्चों को कैप, कोट, फुल स्वेटर में भेजें।
- सर्दी, जुकाम, बुखार होने की स्थिति में तुरंत चेकअप कराएं।
- ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का प्रयोग करें।
- हल्का और सुपाच्य भोजन करें।