{"_id":"6015a8fd8ebc3e2c4d2e564f","slug":"freedom-fighters-will-always-be-remembered-dm-saharanpur-news-mrt5229932143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा याद रखा जाएगा स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमेशा याद रखा जाएगा स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान: डीएम
विज्ञापन
महात्मा गांधी की पुण्यतीथि पर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत माता के ये वीर सपूत हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के मूल्यों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने की शपथ भी दिलाई।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वाह्न 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि यह मौन देश के लिए जान न्योछावर करने वाले उन वीर सपूतों के लिए भी हैं, जिन्होंने देश की आजादी के संघर्ष में अपनी जान दे दी थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी कुष्ठ रोगियों के प्रति विशेष प्रेम रखते थे और उनके कल्याण के प्रति हमेशा चिंतित भी रहते थे। महात्मा गांधी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जनपद में कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया है। उन्होंने कुष्ठ रोगियों के प्रति कोई भेदभाव नहीं करने और उनको लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, डिप्टी कलेक्टर पूरण सिंह राणा एवं एसएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने भी गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखा। जिलाध्यक्ष आदित्य गर्ग, मनोज फुटेला, विशाल चंद, हाजी शाहआलम, अक्षय जैन, कमल तोमर, मो. असलम खान आदि मौजूद रहे।