फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fraud...

खतौनी की नकल पर ऋण चढ़ा देखकर किसान ने होश उड़े

Sat, 23 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
fraud...
खतौनी की नकल पर ऋण चढ़ा देखकर किसान के होश उड़े
विज्ञापन

हमनाम किसान की जमीन को बंधक बना जारी कर दिया सात लाख का ऋण
रामपुर मनिहारान।
तहसील प्रशासन की भूल के चलते सात लाख रुपये का ऋण दूसरे हमनाम किसान की जमीन को बंधक बना कर जारी कर दिया हुआ। खतौनी की नकल पर ऋण चढ़ा देखकर किसान के होश उड़ गए। अब पीड़ित ऋण को हटवाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहा है।
रामपुर मनिहारान तहसील के गांव उमरी कलां निवासी किसान राम कुमार पुत्र साहब सिंह ने बताया एक सप्ताह पूर्व उसने खतौनी की नकल निकलवाई तो उस पर चढ़े छह लाख 85 हजार रुपये के ऋण को देख कर उसके होश उड़ गए। उसने किसी भी बैंक से ऋण नहीं ले रखा है। इसके बाद उसने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि उसके गांव के निवासी उसके ही हमनाम राम कुमार पुत्र धीरज सिंह ने बैंक से ऋण ले रखा है। जांच की तो पता चला कि राम कुमार पुत्र धीरज सिंह के खाता संख्या 279 के स्थान पर राम कुमार पुत्र साहब सिंह का खाता संख्या 280 चढ़ गया। इस कारण ऋण लेते वक्त उसकी जमीन बंधक हो गई।
विज्ञापन

बैंक के शाखा प्रबंधक ने इस त्रुटि में सुधार को लेकर तहसीलदार को पत्र भेजा है। इसमें किसान की भूमि को भार मुक्त करने का अनुरोध किया गया है। उधर, पीड़ित किसान ने कहा वे एक सप्ताह से तहसील के चक्कर काट रहा है। कोविड-19 के चलते वहां अधिकारी नहीं मिल पा रहे हैं। तहसीलदार हर्ष चावला ने बताया कि बैंक की पत्रावली मिलने पर मामले का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed