फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of two thousand from shopkeeper

दुकानदार से की दो हजार की ठगी

Mon, 23 Nov 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud of two thousand from shopkeeper
दुकानदार से की दो हजार की ठगी
विज्ञापन

नानौता। गंगोह रोड स्थित किराना स्टोर स्वामी से बाइक सवार दो युवक समान खरीदने के बहाने दो हजार रुपये की ठगी कर ले गए। नगर की सरस्वती विहार कालोनी निवासी संदीप कुमार पुत्र सोमपाल का गंगोह रोड चौधरी बैंक्वेट हाल के पास किराना स्टोर है। सोमवार शाम करीब चार बजे संदीप की दुकान पर एक बाइक पर सवार दो युवक आंवले का मुरब्बा लेने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आंवला का मुरब्बा खरीदने के लिए उन्हें दो हजार रुपये दुकानदार को दिए तथा बाकी अट्ठारह सौ सत्तर रुपये लेकर जाने लगे, तभी बाइक सवार दोबारा वापसी उसके पास आए और बातों में उलझा कर उससे दो हजार रुपये वापस ले लिए। इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दुकान से महिला का पर्स चोरी
नानौता। नगर के संजय चौक निवासी स्नेह जैन पत्नी प्रमोद जैन सोमवार की शाम करीब चार बजे नगर के गुरुद्वारा चौक स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर खरीदारी के लिए गई। स्नेह जैन द्वारा जब खरीदारी की जा रही थी तो उनका पर्स पास ही काउंटर पर रखा हुआ था। इसी बीच एक अन्य महिला ने मौका पाकर उक्त पर्स को चोरी कर लिया और वहां से चली गई। पर्स चोरी होने की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला स्नेह जैन ने बताया कि उनके पर्स में करीब साढ़े छह हजार की नकदी थी। पीड़ित महिला के पुत्र अंकुर जैन ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed