फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of six lakhs in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख की ठगी

Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud of six lakhs in the name of getting a job
-- एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक व्यक्ति से नौकरी दिलवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पैसा वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।

पंत विहार निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान हो गई थी। आरोपी ने उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसकी एवज में छह लाख रुपये की मांग की है। उसने आरोपी के झांसे में आकर अलग-अलग तारीखों में आरोपी को बैंक के खाते के माध्यम से छह लाख रुपये दिए। इसके साथ ही कुछ पैसा नकद भी दिया गया, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया। उसने पैसों की मांग की तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। इसके साथ ही आरोपी ने कुछ चेक दिए, जो बाउंस हो गए। कुछ दिन पहले आरोपी से वह पैसे मांगने गया तो उसने दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed