फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of Rs 6.82 lakh in the name of opening a medical store in the hospital

Saharanpur News: अस्पताल में मेडिकल स्टोर खोलने के नाम पर 6.82 लाख की ठगी

Sat, 05 Oct 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6.82 lakh in the name of opening a medical store in the hospital
सहारनपुर। निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर खोलने के नाम पर एक युवक से 6.82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर महिला डॉक्टर के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नानौता के रहने वाले अनुज कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की महिला डॉक्टर ने 2021 में संसारपुर बेहट में अस्पताल बनाने की बात कहीं थी। जिसमें बताया था कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए फार्मेसी भी बनाई जा रही है। अस्पताल में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए महिला डॉक्टर ने उससे 6.82 लाख रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा कराए। काम छोड़ने पर सिक्योरिटी सहित वापस करने का विश्वास दिलाया। जिसमें कुछ कैश और बाकी रकम खाते में जमा कराई। जब उसे जानकारी मिली कि बेहट में उनका कोई अस्पताल ही नहीं है तो वह हक्का-बक्का रह गया। अब रुपये वापस मांगने पर नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed