फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of Rs 11.25 lakh in the name of land, case registered against three

Saharanpur News: जमीन के नाम पर 11.25 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर केस दर्ज

Mon, 20 Oct 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 11.25 lakh in the name of land, case registered against three
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की मंसूर कॉलोनी निवासी हैंडीक्राफ्ट कारोबारी ने प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जमीन के नाम पर 11.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि फर्जी रसीद और दस्तावेज दिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मंडी में तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

हैंडीक्राफ्ट कारोबारी मोहम्मद शाहिद अंसारी ने तहरीर देकर बताया कि अपने व्यवसाय के लिए जमीन की आवश्यकता थी। इस दौरान उनकी मुलाकात फिरोज उर्फ राजा, शफक्कत और मुर्तजा से हुई, जो प्रॉपर्टी का काम करते हैं। इन लोगों ने 250 वर्ग गज का एक प्लॉट शाहिद अंसारी को दिखाया। सौदा 22.25 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित का आरोप है कि उसने फिरोज को नकद और चेक के माध्यम से 11.25 लाख रुपये अदा किए। इसके साथ ही रसीद और गवाहों के जरिए सौदे की पुष्टि भी की गई। जब उन्होंने बैनामा कराने के लिए जमीन के कागजात मांगे तो विपक्षी 100 वर्ग गज जमीन के मालिक हैं। शेष जमीन उनके स्वामित्व में नहीं है। आरोप है कि फिरोज ने प्लॉट का कब्जा दे दिया था, जिस पर उन्होंने हैंडीक्राफ्ट का कच्चा और तैयार माल सहित लाखों की मशीनरी भी रख दी थी, लेकिन बाद में विपक्षियों ने षड्यंत्र के तहत कब्जा हटा दिया। ताला लगाकर सामान गायब कर दिया। 14 अप्रैल को विपक्षियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। 28 जून को प्रॉपर्टी की तरफ जाने और पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने से लेकर एसएसपी को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मंडी ने फिरोज उर्फ राजा, शफक्कत और मुर्तजा के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed