{"_id":"69f6586fce946c70bd0274e1","slug":"fraud-of-47-lakhs-in-the-name-of-partnership-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174595-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साझेदारी के नाम पर 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साझेदारी के नाम पर 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Sun, 03 May 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 03 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने एक व्यक्ति से साझेदारी के नाम पर 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। छह लोगों ने मिलकर उसे शराब कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा दिया गया था। एसएसपी के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गोविंद नगर निवासी मुदित चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि सुशांत जैसवाल से दानिश के जरिए जान पहचान हुई थी। सुशांत ने खुद को शराब कारोबारी बताते हुए मैगनेट मॉल एआरटीओ के पास और तल्हेड़ी बुजुर्ग में कारोबार होने की बात कही। इसके साथ ही मेसर्स शिव इंटरप्राइजेज नाम की फर्म में पार्टनर बनने का प्रस्ताव दिया, जो वर्ष 2020 से संचालित बताई गई।
आरोप है कि सुशांत समेत अन्य आरोपियों सिकंदर बीर सिंह, सोनिया गौड़, शिवम जैसवाल, मनीष जैसवाल और सिपरा जैसवाल ने मिलकर पीड़ित को झांसे में लिया। अलग-अलग तारीखों में नकद व ऑनलाइन माध्यम से करीब 47 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़ित मुदित चौधरी के नाम से एक एग्रीमेंट बनाकर उसे पांच फीसदी का भागीदार दिखाया, लेकिन बाद में सभी रुपये हड़प लिए गए। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने फोन ब्लैकलिस्ट कर दिया और घंटाघर स्थित दुकान पर जाकर विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की गई। सिकंदर ने उसके बेटे को दुकान से भी हटा दिया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे असली बताकर इस्तेमाल किया। इसके साथ ही दानिश से भी अलग से तीन लाख रुपये लेने की बात सामने आई है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।