{"_id":"63fe4be946760dd92605a2f4","slug":"fraud-of-25-lakhs-from-women-by-giving-loan-saharanpur-news-c-14-1-137209-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लोन दिलाकर महिलाओं से की 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लोन दिलाकर महिलाओं से की 25 लाख की ठगी
Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। समूह बनाकर महिलाओं को लोन दिलाकर 25 लाख नकदी लेकर आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। ठगी का पता चलने के बाद 20 से ज्यादा पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंच आरोपी और उसकी मां सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार देर शाम गांव कुतुबखेड़ी निवासी कविता, बबली, मीरा, मेनका, नेहा, पूनम, पुष्पा आदि कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने तहरीर देते हुए बताया कि उनके गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी मां, सहित सात लोगों के साथ मिलकर समूह बनाकर दस अलग अलग बैंकों में खाते खुलवाए तथा बैंक से लोन दिलाने के लिए उनके पहचान पत्र, बैंकों का विवरण, फिंगरप्रिंट आदि अन्य दस्तावेज ले लिए। उसी आधार उन्होंने लोन पास करा कर खातों से रुपये निकाल लिए। जब बैंक कर्मचारी उनके घर किस्त लेने पहुंचे तो लोन के पास होने एवं पैसे खाते से निकालने का पता चला।
आरोप है कि जब पीड़ित महिलाएं आरोपी के घर पहुंची तो वह ताला लगा कर घर से फरार हो चुका था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित महिलाएं भीम आर्मी कार्यकर्ता गौतम कुमार एवं टिंकू राजा के साथ कोतवाली पहुंची। अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।