{"_id":"62b20e5f1de88842047d4347","slug":"four-trains-were-cancelled-many-arrived-late-saharanpur-news-mrt593728955","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेन रही रद्द, कई देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेन रही रद्द, कई देरी से पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन बीते एक सप्ताह से प्रभावित हो रहा है। बिहार की ओर से आने जाने वाली ट्रेन अधिक प्रभावित हो रही है। ट्रेन लगातार रद्द हो रही है और अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। मंगलवार को भी चार ट्रेन निरस्त रही।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को चार ट्रेन नहीं चली। दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस मंगलवार को भी रद्द रही। इसी प्रकार कोलकाता से अमृतसर जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस भी रद्द रही। यह ट्रेन बीते पांच दिनों से लगातार रद्द है। इनके अलावा जम्मूतवी से हावडा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन भी मंगलवार को बंद रहा। अमृतसर से सहरसा जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस भी पटरी पर नहीं दौड़ी। इन ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने टिकट निरस्त करा रहे है। गर्मी की छुट्टी में तत्काल आरक्षित टिकट भी नहीं मिल रहे है, ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। उधर, कई ट्रेन लेट आ रही है। जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन घंटे बीस मिनट देरी से यहां पहुंची। जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से चल रही थी।