{"_id":"6ad7bd1ac614f7495e009fc9","slug":"four-smugglers-including-two-women-arrested-with-smack-worth-rs-220-crore-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186318-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 2.20 करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 2.20 करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार
Wed, 21 Oct 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 2.20 करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि तस्कर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से स्मैक खरीदकर जिले में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। अब पुलिस कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कोतवाली मंडी क्षेत्र में बाबालाल दास आश्रम के पास से रेशमा उर्फ अरशी, अब्दुल उर्फ आहत निवासी हलवाई हट्टा, आसमां उर्फ बोबी निवासी खाताखेड़ी और निजाकत उर्फ नज्जी निवासी नया कुंडा मजरा बसी गंगोह को पकड़ा। तलाशी के दौरान रेशमा से 400 ग्राम, आसमां से 200 ग्राम, निजाकत और अब्दुल से 250-250 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले चार मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली मंडी में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदते थे। उस व्यक्ति का नाम और पता मालूम नहीं है। इसके बाद वह स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को ऊंचे दाम पर बेचते थे। तस्करों ने इस धंधे से अच्छी कमाई होने की बात भी बताई है। पुलिस अब कथित सप्लायर की पहचान करने और तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
-- -- -- --
-- निजाकत पर सहारनपुर और शामली में मुकदमे
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में शामिल निजाकत उर्फ नज्जी के खिलाफ सहारनपुर और शामली में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गंगोह थाने में वर्ष 2025 में मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। शामली के गढ़ीपुख्ता थाने में वर्ष 2026 में जुआ अधिनियम और झिंझाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।
-- -- -- -
-- तस्करों की संपत्ति होगी जब्त
पुलिस जांच में सामने आया कि तस्कर स्मैक की अधिकांश सप्लाई शहरी क्षेत्र में करते थे। अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्ति की पुलिस जांच करेगी। जांच के बाद तस्करों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। पुलिस ने गिरोह के अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।