सहारनपुर। क्रिकेट के क्षेत्र में जनपद के हाथ एक और उपलब्धि लगी है। उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में जनपद के चार खिलाड़ी चयन कराने में सफल रहे हैं। इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार करते हुए चयनित खिलाड़ियों और उनके परिजनों को बधाई दी है।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी के दिशा निर्देशन में जनपद क्रिकेट के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में सहारनपुर के चार खिलाड़ी प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में शामिल हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों में दक्ष धारिया पुत्र प्रदीप धारिया, श्याम पुत्र अनुपम कुमार, अनमोल सैनी पुत्र सतिंदर सैनी और विशु कश्यप पुत्र सुनील कश्यप शामिल हैं। अकरम सैफी ने बताया कि चयनित हुए चारों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन को देखते हुए ही उनका चयन अंडर-14 टीम के लिए हुआ है। इनमें श्याम और अनमोल ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों के चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, अमित सेठी, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, आमिर कुरैशी, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, विक्रांत चौधरी, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन, रवीश राठी, अर्जुन चौहान, तनवीर, शोएब, भावना तोमर आदि ने बधाई दी।

अनमोल- फोटो : SAHARANPUR

श्याम- फोटो : SAHARANPUR

दक्ष- फोटो : SAHARANPUR