{"_id":"5e41a61c8ebc3ee60e768437","slug":"four-personnel-terminated-in-fake-cane-slip-case-saharanpur-news-mrt46818765","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी गन्ना पर्ची प्रकरण में मिल जीएम ने की चार कर्मचारियों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी गन्ना पर्ची प्रकरण में मिल जीएम ने की चार कर्मचारियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल, नानौता में मिल समिति की फर्जी पर्ची बनाकर क्षति पहुंचाने के मामले में जीएम ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर चार कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। मिल प्रशासन ने तहरीर देकर फर्जी पर्ची तौल प्रकरण में शामिल रहे दो तौल कर्मियों सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
27 जनवरी को रात्रि शिफ्ट 2 से 10 के बीच नानौता चीनी मिल समिति की एक गन्ना पर्ची पर फर्जी तरीके से टोकन की एंट्री कराते हुए गन्ने से भरी ट्राली व खाली ट्राली का तौल दिखाया गया था। मामले की जानकारी होने पर मिल प्रधान प्रबंधक डा. प्रशांत कुमार ने इसकी जांच गन्ना अधिकारी अंकित कुमार को सौंपी थी। उन्होंने इस मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट रविवार को मिल जीएम को सौंपी। इसमें गन्ना अधिकारी ने बताया कि तौलकर्मी लवकुश (सत्यम) व गुलाब सिंह (ठेकाकर्मी) के टोकन कक्ष में तैनाती के वक्त मिल समिति की राजबीर सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी गांव हुसैनपुर के नाम की पर्ची का टोकन काटकर रजिस्टर में फर्जी एंट्री दिखाई गई थी, जबकि मिल में कोई गन्ना ट्राली आई ही नहीं थी। इस संबंध में गन्ना मिल पर्ची जांच अधिकारी अंकित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गन्ना तौल कर्मियों गुलाब सिंह व लवकुश व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
इस संबंध में चीनी मिल जीएम डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में मिल प्रशासन ने चार लोगों लवकुश (सत्यम), गुलाब सिंह, विजयराज व राजेन्द्र सिंह (गेट हेड) की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है, जबकि मिल सुपरवाइजर सेठपाल सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।