फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four more new CCTV cameras installed in women's hospital

Saharanpur News: महिला अस्पताल में लगे चार और नए सीसीटीवी कैमरे

Tue, 23 Jan 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Four more new CCTV cameras installed in women's hospital
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल के कोने-कोने पर अब कैमरे की नजर होगी। अस्पताल में चार और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसके बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले और अधिक मजबूत हो गई। इससे बच्चा चोरी की घटना, मरीजों और उनके तीमारदारों की चिकित्सकों से होने वाले विवाद रुकेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। जिला महिला अस्पताल की सुरक्षा और अधिक मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी है। ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, एसएनसीयू आदि स्थानों पर 15 कैमरे लगे थे। अब महिला अस्पताल के मुख्य गेट नंबर एक, दो, रैन बसेरा और अल्ट्रासाउंड कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष में कैमरा उस जगह पर लगाया गया है, जहां पर मरीज नहीं आ सके। कैमरे की जद में चिकित्सक और स्टाफ रहेगा। देखा जाएगा कि स्टाफ समय पर आता हैं या नहीं।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने दिए थे कैमरे लगाने के निर्देश

पिछले दिनों एडी हेल्थ डॉ. अनिल कुमार ने एचडीयू का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने सीएमएस को रैन बसेरा ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे और उन स्थानों पर भी कैमरे लगाने के लिए कहां था जहां पर कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल के चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष में ऐसी जगह पर कैमरा लगाया गया, जहां से केवल चिकित्सक और स्टाफ के बैठने वाला स्थान कवर हो सके। अब अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed