फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four members of interstate bike theft gang arrested

Saharanpur News: बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य पकड़े

Sat, 12 Oct 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Four members of interstate bike theft gang arrested
गंगोह। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान उनके दो साथी फरार होने में सफल रहे। विभिन्न स्थानों से चुराई गई 13 बाइक भी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

सीओ रूचि गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम नकुड़ रोड पर बिजलीघर चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइकों पर आ रहे छह लोगों को रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गए गांव सलारपुरा निवासी आकाश पुत्र रमेश, मोहित पुत्र सेठपाल, आनंद पुत्र चंद्रपाल और गांव कलरहेड़ी निवासी अंशुल पुत्र सतपाल ने बताया कि वह हरियाणा, उत्तराखंड और आसपास के जिलों में बाइक चोरी करते हैं। वह चुराई गई बाइक के पुर्जे निकालकर या उन्हें सस्ते दामों में बेच देते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चुराई गई कुल 13 बाइक बरामद की हैं। बताया कि सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed