फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four dead, including doctor, 307 infected

कोरोना मौत और संक्रमण

Sun, 23 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four dead, including doctor, 307 infected
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के चिकित्सक सहित चार और लोग कोरोना का शिकार हुए हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 426 पर पहुंच गई है। रविवार को 307 नए संक्रमित मिले, जिनके बाद संक्रमितों की आंकड़ा 31508 पर पहुंच गया है। उधर, रविवार को ही 335 मरीज ठीक भी हुए हैं। इनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3809 रह गई है।
विज्ञापन

डॉ. शाहनवाज खान एसबीडी जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट के पद पर तैनात थे। करीब एक माह पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब 25 दिन तक वह हरिद्वार के मेट्रो अस्पताल में भर्ती रहे। वहां ज्यादा सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल ले गए थे, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा विभाग में शोक की लहर है। उनके अलावा दो मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल तथा एक मौत दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई है। उधर, रविवार को मिले 307 कोरोना संक्रमितों में गंगोह और एनएनटी के 12-12, कादरगढ़ और मिर्जापुर के 11-11, पुवांरका, मानव मंदिर प्रद्युमन नगर के सात-सात, बालगृह बालिका हरेटी, गंदेवड़, मलकपुर, संभालकी जुनारदार, रुहालका के छह-छह, कुल्हेड़ी, मांडेबांस, शाहपुर गाड़ा के चार-चार, कुआंखेड़ा, टपरी, हकीकतनगर, जाटोवाला, देवबंद के तीन-तीन तथा दल्हेड़ी, तिलफरा, महेशपुर, खुदाबक्शपुर, झबीरन, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, रेलवे स्टाफ, अंबेहटा, गागलहेड़ी, हरियाबांस, शुक्रताल, गांधीनगर, बाजोरिया रोड, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, दाबकी, फिरोजाबाद, एआरसी सरसावा, चिलकाना रोड, आवास विकास, चंद्रनगर, नवीन नगर के दो-दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed