फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four arrested including Maulana, case registered against 70 people

मौलाना सहित चार गिरफ्तार, 70 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 01 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Four arrested including Maulana, case registered against 70 people
लॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद पर भीड़ जुटाने पर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की बकरी चौक वाली मस्जिद में लॉकडाउन के बावजूद भीड़ जुटाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए लोगों में मौलाना मो. शरीफ निवासी थाना ग्वालपोखर जिला उत्तर दिनारपुर पश्चिमी बंगाल, जहीर अहमद निवासी मोहल्ला लुहारी सराय, मो. परवेज निवासी लुहानी सराय और कासिफ निवासी ढोल्ली खाल शामिल हैं। इन पर लॉक डाउन के उल्लंघन के अलावा शांति भंग करने और राजकीय आदेश की अवज्ञा करने के आरोप हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग मस्जिद में सामूहिक नमाज के लिए जुटे थे। गिरफ्तार लोग मस्जिद की इंतजामिया कमेटी से जुड़े हैं।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि लॉकडाउन के समय से ही शहर से लेकर देहात तक सभी मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं जुटाने, नमाज पूजा या अन्य कोई भी आयोजन न करने की चेतावनी दी गई थी। इस मामले में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद कोरोना वायरस के खतरे के बीच इन निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। इस लापरवाही को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed