{"_id":"637fb61d9a7f9101b5458fbe","slug":"four-arrested-in-murder-case-saharanpur-news-mrt61506370","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जानलेवा हमले के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जानलेवा हमले के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़गांव पुलिस द्वारा हमले के आरोप में पकड़े गये आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना बड़गांव के गांव जड़ौदा पांडा में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस और लोहे की रॉड बरामद की है।
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि 24 अगस्त को जड़ौदा पांडा में यहीं के निवासी महेश पर अज्ञात आरोपियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था और फायरिंग भी की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू की। बुधवार की रात थाना बड़गांव पुलिस और एसओजी ने क्षेत्र से ही आशीष चौहान पुत्र जसवंत सिंह मोहल्ला होली वाला कस्बा हसनपुर अमरोहा, मनु कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी करणपुर माफी जिला अमरोहा, आशीष पुत्र राकेश त्यागी निवासी गांव जड़ौदा पांडा, नीरज पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव हसनपुर लौटनी थाना बड़गांव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस दो लोहे की रॉड बरामद हुई है।
एसपी देहात ने बताया कि चुनावी रंजिश में वर्तमान प्रधान शालू पक्ष के महेश पर हमला किया गया था। पकड़े गए आशीष और नीरज पूर्व प्रधान जनार्दन पक्ष से हैं, जबकि आशीष चौहान पुत्र जसवंत सिंह व मनु कुमार निवासी जिला अमरोहा को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हमले के लिए बुलाया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने यह खुलासा किया है। इनके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।