फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four and a half crore fine imposed on stone crushers

चार स्टोन क्रशरों पर लगाया करीब डेढ़ करोड़ का जुर्माना

Sun, 17 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four and a half crore fine imposed on stone crushers
सहारनपुर। अवैध खनन पर जिला प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जनपद के चार स्टोन क्रशरों पर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम फैजाबाद स्थित चार स्टोन क्रशरों पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने 1,50,31914 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने अधिरोपित धनराशि को चालान के माध्यम से ट्रेजरी में जमा कर उसकी एक प्रति खनन कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए है। ऐसा नहीं होने पर आरसी काटकर इसे भू-राजस्व की भांति वसूल किया जाएगा।

जिला खान अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने अवैध खनन को लेकर जनपद के ग्राम फैजाबाद स्थित चार स्टोन क्रशरों पर 15031914 रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें दुर्गा स्टोन क्रशर पर 8436381 रुपये, आशीर्वाद स्टोन क्रशर, शिखर स्टोन क्रशर, जय भारत स्टोन क्रशर प्रत्येक पर 21,98,511 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की तकनीकी टीम ने जांच के बाद 2012 को इसकी आख्या दी थी। इसके आधार पर संबंधित दस स्टोन क्रशरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इस नोटिस के जवाब में उन्होंने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी की रिपोर्ट के विभिन्न बिन्दुओं का उल्लेख करते हुए अवैध खनन के लिए पट्टेधारकों एवं अधिकारियों को आरोपित किया गया था, लेकिन जवाब में इस बात का कोई उल्लेख नहीं है कि स्टोन क्रशरों के संचालन के लिए कच्चा माल यानि खनिज कहां से लिया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने आपत्ति को निरस्त करते हुए अवैध खनन पर देय रायल्टी एवं खनिज का मूल्य चालान के माध्यम से ट्रेजरी में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि अधिरोपित धनराशि को 15 दिन में ट्रेजरी में चालान के माध्यम से जमा नहीं किया गया तो वसूली मांग पत्र जारी कर इसे भू राजस्व की भांति वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed