फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four accused involved in robbery, theft incidents arrested

लूट, चोरी की घटनाओं में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four accused involved in robbery, theft incidents arrested
पुलिस सभागार में चोरी के आरोप में पकड़े गये आरोपी का खुलासा करते एसपी देहात अशोक कुमार मीणा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को सरसावा पुलिस टीम ने नकुड़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई बाइक, चोरी की नगदी और अवैध शस्त्र बरामद किए गए। इन आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने इन आरोपियों को पेश किया। इन आरोपियों में थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव खजूरहेड़ी निवासी अफजाल, शाहबान, दौलतखेड़ी निवासी अरशद और सलीम शामिल हैं। एसपी देहात के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि इनके गैंग ने ही 28 जुलाई को नसीरपुरा के पास एक युवक से नगदी और बाइक छीनी थी। इसके अलावा सरसावा के एक डॉक्टर के मकान में घुसकर नगदी और जेवरात ले गए थे। एक राहगीर को मजबूरी बताते हुए आभूषण बेच दिए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा सरसावा के मोहल्ला पूर्वी बाजार में एक मेडिकल स्टोर से गल्ला तोड़कर 10 हजार रुपये चोरी किए थे। आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक, चोरी किए गए 17 हजार रुपये और घटनाओं में इस्तेमाल किए गए अवैध शस्त्र बरामद किए गए। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सरसावा प्रभारी अशोक सोलंकी, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, वेदपाल सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed