{"_id":"63825cb87b429f03c2267d02","slug":"former-president-ramnath-kovind-will-come-on-a-two-day-tour-today-saharanpur-news-mrt615283134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर दो बजे गंगोह स्थित शोभित विश्वविद्यालय पहुंचेंगे
सोमवार को सहारनपुर शहर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को सहारनपुर आएंगे। वह जनपद में दो दिन रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला प्रशासन के द्वारा अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व राष्ट्रपति रविवार को दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा दोपहर दो बजे गंगोह स्थित शोभित विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वह सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम भी उनका शोभित विश्वविद्यालय में ही होगा। सोमवार 28 नवंबर की सुबह नौ बजे शोभित विश्वविद्यालय से चलकर 9:45 बजे महानगर में जनमंच प्रेक्षागृह पहुंचेंगे। यहां योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 बजे जनमंच से चलकर 11:15 बजे दिल्ली रोड स्थित प्रकृति कुंज में राजेंद्र अटल के यहां पहुंचेंगे। 11:30 बजे अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे। अपराह्न तीन बजे गोशाला और अमृत सरोवर का उद्घाटन करेंगे। सवा तीन बजे सहारनपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।