फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former Minister of State Dr. CP Rai said that BJP and RSS have spread hatred in country

UP: कांग्रेस आज से शुरू करेगी 'यूपी जोड़ो पदयात्रा', पूर्व मंत्री बोले- भाजपा-आरएसएस ने देश में फैलाई नफरत

Wed, 20 Dec 2023 12:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Dec 2023 12:31 AM IST
सार

Saharanpur News : पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सीपी राय ने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत फैलाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को जोड़ रही है।

विज्ञापन
Former Minister of State Dr. CP Rai said that BJP and RSS have spread hatred in country
सहारनपुर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सीपी राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सीपी राय ने कहा कि भाजपा व आरएसएस ने देश में नफरत फैलाई है। कांग्रेस देश को जोड़ रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद अब यूपी जोड़ो पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत बुधवार यानी आज से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गंगोह से करेंगे। 

विज्ञापन


गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में डॉ. सीपी राय ने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस वोट प्रतिशत बढ़ा है। इससे साफ है कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों की आय दोगुनी और दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का दावा खोखला निकला।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हत्या और दुष्कर्म सहित अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। जनता को सुरक्षा देने के दावे हवा-हवाई साबित हुए हैं। संसद की सुरक्षा में हुई चूक की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। इसका विरोध करने पर बड़ी संख्या में विपक्ष के सांसदों के लोकसभा सत्र में शामिल होने से रोक दिया गया। भाजपा सरकारों में लोकतंत्र खतरे में है।

डॉ. सीपी राय कहना है कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस देश की जनता को जोड़ने काम करती है। इसी उद्देश्य से यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को भी खतरा है। चीन लगातार भारत की भूमि पर कब्जा कर रहा है। उधर, प्रधानमंत्री सिर्फ झूठे दावे करते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, जावेद साबरी, फिरोज आफताब, इमरान कुरैशी, गणेश दत्त शर्मा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परमिशन न मिली तो भी निकलेगी यात्रा 
डॉ. सीपी राय ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन कांग्रेस की यूपी जोड़ो पदयात्रा की परमिशन देने में आनकानी कर रहा है। अगर परमिशन नहीं दी गई तो भी कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से यात्रा निकालेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। भाजपा सरकारों की गलत नीतियों को उजागर करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed