फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former BJP City President Missing; No Clues Found

Saharanpur News: भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष लापता, नहीं लग रहा सुराग

Thu, 19 Mar 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Former BJP City President Missing; No Clues Found
सहारनपुर। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का 48 दिन बाद भी कोई पता नहीं चला। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी सदर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

गिल कॉलोनी निवासी पुनीत त्यागी 29 जनवरी को घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी ममता त्यागी की तरफ से सदर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह आईटीसी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। काफी तलाश के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही। बता दें, कि पुनीत त्यागी भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। हालांकि कुछ विवादों में फंसने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वह किसी बड़े कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे। उनके लापता होने के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed