फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Formation of 12 member executive in the board meeting of the corporation

Saharanpur News: निगम की बोर्ड बैठक में 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

Mon, 19 Jun 2023 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Formation of 12 member executive in the board meeting of the corporation
नगर निगम की हुई पहली बोर्ड बैठक
विज्ञापन

12 नामांकन आने के कारण कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। महापौर ने सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सभी को प्रमाण पत्र भी दिए गए। पार्षद संजय गर्ग को पार्षद दल का नेता घोषित किया गया।
जनमंच प्रेक्षागृह में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई। प्रभारी सदन दिनेश यादव ने बैठक शुरू होते ही सभी पार्षदों को कार्यकारिणी चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। 11 बजे से 11:30 बजे तक नामांकन करने का समय रहा। 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। जबकि 12 से 12:30 बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया। जरूरत पड़ने पर दोपहर 1:30 बजे से तीन बजे तक मतदान होना था, लेकिन कुल 12 पदों के लिए 12 ही पार्षदों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

जांच में सभी नामांकन सही पाए गए और किसी पार्षद ने नाम वापस भी नहीं लिया। ऐसे में सभी 12 सदस्यों का निर्विरोध चयन कर लिया गया। चुनाव अधिकारी अपर नगरायुक्त एसके तिवारी ने सभी 12 पार्षदों को कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित घोषित किया। कार्यकारिणी के सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर महापौर ने स्वागत और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। महापौर ने पार्षद संजय गर्ग को दल नेता घोषित करते हुए उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। बाद में महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त गजल भारद्वाज और दल नेता संजय गर्ग ने निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यकारिणी के निर्विरोध गठन पर महापौर ने कहा कि पहली बैठक में ही पता चल गया है कि बोर्ड शहर के विकास में मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि महानगर के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें किसी के भी साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। बैठक का संचालन सदन प्रभारी दिनेश यादव ने किया। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, महाप्रबंधक जलकल राधेश्याम, सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह व लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, सुशील सिंघल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी के सदस्य

कार्यकारिणी समिति में वार्ड दो के पार्षद सुनील कुमार, वार्ड 12 की पार्षद सीमा बहोेत, वार्ड 17 के पार्षद संजीव कुमार, वार्ड 23 के पार्षद मुकेश गक्खड़, वार्ड 29 के पार्षद दीपक रहेजा, वार्ड 30 के पार्षद नीरज शर्मा, वार्ड 35 के पार्षद मयंक गर्ग, वार्ड 37 के पार्षद गौरव कपिल, वार्ड 43 के पार्षद मंसूर बदर, वार्ड 51 के पार्षद मोहम्मद अहमद मलिक, वार्ड 53 के पार्षद रविसेन जैन व वार्ड 68 के पार्षद इमरान अली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed