फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   For the first time, the election of Raiwala cloth market association was in trouble

Saharanpur News: पहली बार खटाई में पड़ा रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन का चुनाव

Tue, 04 Mar 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
For the first time, the election of Raiwala cloth market association was in trouble
रायवाला कपड़ा मार्केट
सहारनपुर। रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार चुनाव को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। हंगामे के बाद चुनाव को स्थगित किया गया है। जिम्मेदार लोग बुधवार को दोनों पक्षों की बैठक करके चुनाव की नई तारीख पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें, कि बृहस्पतिवार को रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के चुनाव से एक दिन पहले मतदान प्रक्रिया को लेकर हुई कहासुनी के बाद हंगामा हो गया था। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी अंतरिक्ष अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि दूसरा ग्रुप उन लोगों के भी वोट डलवाना चाहता है, जो रायवाला से दुकान बेचकर चले गए हैं।
विज्ञापन

उधर, दूसरे गुट की ओर से महामंत्री पद के दावेदार संजय अरोड़ा का कहना था कि नई वोटर लिस्ट वर्ष 2021 में बनी थी, इसमें 876 वोट हैं। वह इस वोटर लिस्ट के आधार पर मतदान कराना चाहते हैं। दोनों पक्षों में हुई तीखी नोंकझाेंक के बाद मतदान को स्थगित कर दिया गया था। एसाेसिएशन के संरक्षक बब्बल कपूर ने बताया कि पहली बार एसोसिएशन के चुनाव को स्थगित करना पड़ा है। अब बुधवार को दोनों ग्रुपों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें चुनाव की नई तारीख तय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इनके बीच होगा मुकाबला
रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अंतरिक्ष अरोड़ा और अजय कालड़ा के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री पद के लिए राजकुमार सेतिया और संजय अरोड़ा आमने सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन बंसल और दीपक सचदेवा अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

------
70 वर्ष पहले शुरू हुआ था रायवाला मार्केट
करीब 70 वर्ष पहले शुरू हुआ रायवाला मार्केट देखते ही देखते कपड़े के कारोबार का हब बन गया। यहां से देश के छह राज्यों में कपड़े की थोक सप्लाई होती है। इनमें उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के छोटे बड़े व्यापारी यहां से थोक में कपड़े ले जाते हैं। कपड़े के कारोबार में जनपद को कानपुर के बाद प्रदेश में दूसरा सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां के व्यापारी मुंबई, सूरत, भीलवाड़ा और अहमदाबाद आदि से थोक में कपड़ा लाते हैं। करीब दो हजार दुकानों वाले इस बाजार में कपड़े के कारोबार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 15 हजार लोग जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed