फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food Safety Drug Department team took samples

खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने लिए नमूने

Wed, 24 Feb 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Drug Department team took samples
रामपुर मनिहारान। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को खाद्य, पेय पदार्थ में मिलावट के विरुद्ध कस्बे में अभियान चला कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के 12 नमूने जांच के लिए इकट्ठा किए। इससे संबंधित दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रणधीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसके तहत रामपुर मनिहारान पीठ बाजार स्थित खाद्य कारोबार कर्ता अब्दुल वहीद व सोनू के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल, सईद से मिर्च पाउडर के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों से मिश्रित दूध सरसों तेल, नमकीन रस्क आदि के कुल 12 नमूने लिए गए। छापेमारी में दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। करीब दो घंटे तक कसबे में रुकने के बाद टीम वापिस लौट गई। इससे पहले टीम के आने की सूचना पर कई दुकान अपनी दुकानों के शटर बंद कर निकल लिए। टीम के जाने के बाद ही दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed