फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food grains distributed to the beneficiaries in the Anna Mahotsav

अन्न महोत्सव में लाभार्थियों को किया खाद्यान्न का वितरण

Thu, 05 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Food grains distributed to the beneficiaries in the Anna Mahotsav
नागल / छुटमलपुर / बेहट/ चिलकाना / बड़गांव / गागलहेड़ी (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जिले के देहात में आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रमों में लाभार्थियों को खाद्यान्न और थैलों का वितरण किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को भी सुना गया।
विज्ञापन

नागल के कोटा में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम चौधरी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क राशन व बैग वितरण किया। मांगेराम चौधरी ने कहा कोरोना काल में प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश में पहली बार 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया। उन्होंने कहा कोरोना काल में भी सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि, गैस वितरण, निशुल्क आवास तथा राशन वितरण जैसी योजनाएं लगातार संचालित की जाती रही है, इसका आम आदमी को लाभ मिला। इसमें सतेंद्र वैदिक, अंबरीश अग्रवाल, जोध सिंह, मनीष अग्रवाल, धीर सिंह, नितीश शर्मा, संदीप प्रधान, नितिन गुप्ता, रिशू भारद्वाज, सतीश, जहीर अहमद, विक्की रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर के मांडुवाला में प्रधान विजयपाल सिंह राणा, नोडल अधिकारी शशि भूषण, पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, मा तेलूराम और मुजफ्फराबाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, हुसैनपुर निवादा में गीता देवी की दुकान पर पर्यवेक्षक विक्की शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, धर्मवीर ने खाद्यान्न वितरित किया। बेहट के कलसिया और कुरढ़ी खेड़ा में किसान मोरचा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, तेजबीर चौहान, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा, रणवीर सिंह, डा जय प्रकाश गुप्ता, सपना रानी ने खाद्यान्न बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना के सुलतानपुर में आयोजित अन्न वितरण समारोह में सरकार की उपलब्धियों का बखान करते भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, डॉ. हुकुम सिंह, सुनील सैनी, विजय सैनी, निशांक जैन, बीसी राम ने खाद्यान्न वितरित किया। पटनी में ब्लाक प्रमुख चौ. ताहिर हसन, प्रधान कुरबान अहमद, पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार ने खाद्यान्न बांटा। पटनी, अहाड़ी, सीकरी, धौलाहेड़ी, पठेड़, नथमलपुर, दौलतपुर, बड़गांव, खेडा मवात, फिरोजाबाद, रावणपुर आदि में भी गरीबों को खाद्यान्न वितरित किया ।

बड़गांव के राशन डीलर शिवकुमार शर्मा के आवास पर अन्न महोत्सव में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रिषीपाल राणा, जिला पंचायत सदस्य अरविंद राणा, ग्राम प्रधान शिवकुमार राणा, पूर्व प्रधान सुखपाल शर्मा, नोडल अधिकारी शशि कुमार ने खाद्यान्न बांटा। चंदपुर, महेशपुर, शिमलाना, सिसौनी, दल्हेड़ी, बड़ूली में भी अन्न महोत्सव मनाया। गागलहेड़ी में मंडल अध्यक्ष विनीत गर्ग, महेश गुप्ता, प्रधान दीपक कुमार, अरुण शर्मा ने लाभार्थियों को राशन वितरित किया।

गांव पटनी में अन्न के थैले वितरित करते ब्लाक प्रमुख

गांव पटनी में अन्न के थैले वितरित करते ब्लाक प्रमुख- फोटो : SAHARANPUR

मुजफ्फराबाद में राशन वितरण करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा

मुजफ्फराबाद में राशन वितरण करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा- फोटो : SAHARANPUR

मांडुवाला गांव में अन्न महोत्सव के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण करते प्रधान और अन्य

मांडुवाला गांव में अन्न महोत्सव के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण करते प्रधान और अन्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed