{"_id":"5f42ab538ebc3e876b0db1cc","slug":"food-department-raids-samples-for-milk-cheese-and-spices-saharanpur-news-mrt4976396105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध पनीर और मसालों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की छापेमारी, दूध पनीर और मसालों के लिए सैंपल
विज्ञापन
आली चुंगी स्थित डेरी से सैंपल लेते खाद्य अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के विभिन्न बाजारों से दूध, पनीर आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के लिए जिला प्रशासन ने छापेमारी की। जिसको लेकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक सामान के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने पनीर एवं दूध , मर्च मसाले आदि की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने आली की चुंगी स्थित डेरी की दो दुकानों से एक-एक सैंपल पनीर और दूध के लिए। चिलकाना रोड स्थित एक्सपेलर से सरसों का तेल, खाताखेडी के एक किराना स्टोर से मिर्च पाउडर, देहरादून रोड स्थित एक किराना स्टोर से हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह रहे।
- मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना वसूला
सहारनपुर। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मास्क नहीं लगाने पर 21 लोगों के चालान काटे गए। इनसे 5850 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा सदर थाना क्षेत्र में पांच दुकानदारों के चालान काटे गए।