{"_id":"6086f61e8ebc3e8d1853dbfa","slug":"following-the-rules-even-after-defeating-corona-saharanpur-news-mrt5360233184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराकर भी कर रहे नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराकर भी कर रहे नियमों का पालन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमित होने के बाद उदय बनर्जी ने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है। कोरोना को हराया और फिर खुद के साथ ही परिवार के लोगों को नियमों का पाबंद कर दिया। बेवजह घर से बाहर निकलना बंद कर दिया और नियमों का पालन कर रहे हैं, ताकि खुद भी स्वस्थ रहें और दूसरों का भी ख्याल रहे।
उदय बनर्जी का मकान शारदानगर चौक के पास है। वह सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं और ऑनलाइन कंप्यूटर क्लालेज लेते हैं। परिवार में दादी प्रीति बनर्जी, पत्नी अदिति, बेटी ईरा साथ रहती हैं। उदय बताते हैं कि लक्षण महसूस होने पर उन्होंने गत दो अप्रैल को कोविड की जांच कराई, जो पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 17 दिन तक होम आइसोलेशन में रहे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई किट में उपलब्ध दवाएं समय पर लेते रहें, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अन्य उपाय भी किए। जैसे सुबह के समय नियमित तौर पर योगाभ्यास किया। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम अनिवार्य रूप से किया। इसके अलावा दिन में दो से तीन बार भाप ली और काढ़ा तथा हल्दी का दूध पिया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, लेकिन उन्होंने या परिवार के सदस्यों ने बेवजह घर से बाहर जाना कतई बंद कर दिया है। कोविड गाइडलाइन का पालन करके ही बहुत जरूरी होता है तभी बाहर निकलते हैं। दुकानदार को फोन पर बताकर घरेलू सामान मंगवा लेते हैं। उदय बनर्जी का कहना है कि सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलना चाहिए, इसी नुस्खे से कोरोना को हराया जा सकता है।